"डाक्टर साहब मेरा बच्चा मुझे लौटा दो..." चलती गाड़ी से गिरा मासूम तो सड़क पर कूद पड़ी मां

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक परिवार का चार वर्षीय मासूम चलते ऑटो से सड़क पर गिर गया। उसे बचाने के लिए मां भी कूद पड़ी, लेकिन तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचल दिया।

दर्दनाक हादसा: मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल रोड स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई. पूर्वी चंपारण से इलाज कराने आए परिवार का बेटा चलते ऑटो से अचानक सड़क पर गिर गया. बेटे को बचाने के लिए मां भी चलती गाड़ी से कूद पड़ी, लेकिन इससे पहले कि वह बच्चे तक पहुंच पाती, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचल दिया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

चलते ऑटो से गिरा मासूम

जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण निवासी परिवार इलाज के सिलसिले में मुजफ्फरपुर आया था. सदर अस्पताल रोड पर ट्रैफिक सिग्नल के पास चलते ऑटो से चार वर्षीय आर्यन अचानक सड़क पर गिर गया. यह देख उसकी 28 वर्षीय मां रंजू बिना देर किए ऑटो से कूदकर बेटे को बचाने दौड़ी.

तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां जब तक बच्चे तक पहुंचती, सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने मासूम को कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई. बेटे को बचाने की कोशिश में मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल मां की चीखों से गूंजा अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रंजू को सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद जब उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली तो अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई. वह बार-बार अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाते हुए शव से लिपटकर रोती रहीं. यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: सावन 2026: बाबा धाम के लिए 67 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, गरीबनाथ मंदिर में पूजा के बाद बोले 'बोल बम'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >