सावन में डीजे प्रतिबंधित, शिविर में लगेंगे दो हॉर्न

सावन में डीजे प्रतिबंधित, शिविर में लगेंगे दो हॉर्न

मुजफ्फरपुर. सावन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को गरीबनाथ मंदिर में सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित व एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने सेवा दलों और शिविर संचालकों के साथ बैठक की. निर्देश दिया गया कि किसी भी शिविर में या अन्य जगह डीजे नहीं बजा सकते. ऐसा करते पाये जाने पर संचालक दंड के भागी होंगे. शिविर में सिर्फ दो हॉर्न ही लगेगा. इसी के माध्यम से शिविर संचालक सूचनाएं देंगे. इसके अलावा शिविर संचालकों को आसपास सफाई रखने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में सेवा दलों के प्रतिनिधि राजीव सत्यम, आकश चौधरी, अमर, पंकज, गिरधारी, चंदन, विकास सहित शिविर संचालकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >