मां दुर्गे का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मां दुर्गे का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीनापुर: प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मां दुर्गा का पट खुलते ही वासंतिक नवरात्र का उत्साह परवान चढ़ने लगा है. भटौलिया, बहवल बाजार, मुस्तफागंज बाजार व नेउरा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा का पट खुला. मुस्तफागंज बाजार पर अवस्थित मां सिंहवाहिनी धाम में आचार्य श्रीराम पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गयी. मुख्य यजमान की भूमिका रजनीश कांत प्रियदर्शी ने निभायी. वहीं भटौलिया में भक्तों का तांता लगा है. भजन-कीर्तन व भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग देर रात तक जमे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >