पारू के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पारू के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गर्मी और बारिश के कारण जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रविवार को आठ बुखार पीड़ित अस्पताल पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया. सभी की डेंगू जांच कराई गई, जिसमें पारू प्रखंड के रहने वाले अमर कुमार में डेंगू की पुष्टि हुई. डेंगू मरीज की पहचान होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित गांव में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया. हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल डेंगू का खतरा बढ़ा नहीं है. जिले में पिछले नौ माह में कुल 15 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है. इधर, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घरों और आसपास जलजमाव न होने देने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है. सीएस ने बताया कि जिले के मॉडल अस्पतालों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक इस समय सबसे अधिक मरीज बुखार के आ रहे हैं. जहां-जहां डेंगू मरीज मिले हैं, वहां विशेष टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है. बताया गया कि जिस युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है, वह दुर्गा पूजा के अवसर पर दूसरे राज्य से घर लौटा था. हालांकि उसके आसपास अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >