प्लेटलेट्स की डिमांड बढ़ी, हर दिन करीब 40 यूनिट की मांग

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को ब्लड बैंक में शुल्क देकर प्लेटलेट्स लेना पड़ रहा

मुजफ्फरपुर. शहर व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है. पिछले एक माह में 85 मरीज मिल चुके हैं. मलेरिया विभाग के अनुसार इस समय डेंगू के पांच मरीजों का अस्पताल में और 25 का घर पर इलाज चल रहा है. बाकी के स्वस्थ हो चुके हैं. डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गयी है. ब्लड बैंकों में जहां पहले दस-बीस यूनिट प्लेटलेट्स की रोज मांग रहती थी, वहीं इस समय लगभग 40 यूनिट प्लेटलेट्स की मांग है. डेंगू का मरीज यदि सरकारी अस्पताल में भर्ती है तो मरीज को नि:शुल्क प्लेटलेट्स मिल जाता है, जबकि निजी अस्पताल में भर्ती है तो उन्हें ब्लड बैंक में अलग-अलग दर पर प्लेटलेट्स लेना पड रहा है. एसकेएमसीएच ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि इस समय जितने यूनिट रक्तदान होता है उसका 50 फीसदी प्लेटलेट्स बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि डेंगू संक्रमित मरीजों का प्लेटलेट्स काफी कम हो जाता है. 25 हजार से कम प्लेटलेट्स काउंट होने पर शरीर में ब्लीड की संभावना बढ़ जाती है और मरीज खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है. हाल के दिनों में डेंगू संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्लेटलेट्स की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है. ब्लड बैंक सभी जरूरतमंद मरीजों को प्रत्येक रक्त ग्रुप का प्लेटलेट्स उपलब्ध कराकर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >