मुजफ्फरपुर में शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा धंधेबाज गिरफ्तार, यूपी निर्मित 24 बोतलें बरामद

मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की ओपी पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक सक्रिय धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से उत्तर प्रदेश निर्मित 24 बोतलें बरामद हुई हैं. पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है.

 Liquor Smuggler Arrested: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची पक्की ओपी (आउटपोस्ट) पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने मुशहरी इलाके में शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे एक सक्रिय शराब धंधेबाज को दिघरा नहर के समीप से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजीव यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने का कर रहा था प्रयास

मामले के संबंध में कच्ची पक्की ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम दिघरा नहर के पास मुस्तैदी से आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी दौरान आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था. सड़क पर पुलिस की नाकेबंदी और जांच अधिकारी को देखते ही वह घबरा गया और बाइक घुमाकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस के मुस्तैद जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़कर उसे मौके पर ही दबोच लिया.

बाइक के हैंडल से मिलीं 24 बोतलें, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने जब पकड़े गए युवक की बाइक के हैंडल में लटक रहे एक बड़े झोले की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से उत्तर प्रदेश (UP) निर्मित विदेशी शराब की कुल 24 बोतलें बरामद हुईं. पूछताछ के दौरान आरोपी राजीव यादव ने स्वीकार किया कि वह स्थानीय स्तर पर कॉल आने के बाद शराब की होम डिलीवरी करने का काम करता है. पुलिस अब गिरफ्तार धंधेबाज के पूरे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के साथ-साथ उसके पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगाकर आगे की बड़ी कार्रवाई करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: जिला फुटबॉल लीग को लेकर बैठक: 20 जुलाई से क्लबों का होगा रजिस्ट्रेशन, सितंबर में सजेंगे मैच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >