मुजफ्फरपुर: माधोपुर सुस्ता में मां के साथ लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, एससी/एसटी एक्ट में FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता में युवक पर जानलेवा हमला। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जानिए पूरी घटना की जानकारी।

 Muzaffarpur Attack Case: सदर थाना (कच्ची पक्की ओपी) क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में मां के साथ हाट से घर लौट रहे एक युवक पर गांव के ही कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जातिसूचक गालियां देकर धारदार हथियार से किया वार 

पीड़ित प्रिंस कुमार के अनुसार, घटना 22 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे की है. जब वह अपनी मां के साथ हाट से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर जातिसूचक गालियां दीं. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार और मारपीट की.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, ASI धीरज कुमार को सौंपी गई जांच

  • पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने कांड संख्या 715/26 दर्ज कर लिया है.
  • मामले में बीएनएस की सुसंगत धाराओं और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.
  • मामले की जांच का जिम्मा एएसआई (ASI) धीरज कुमार को सौंपा गया है.

पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: पियर और हत्था में आंगनबाड़ी केंद्रों पर चोरों का धावा, 10 दिनों में आधा दर्जन से अधिक चोरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम कुमार

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >