नगर निगम के रिटायर्ड जमादार की बहू का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार

नगर निगम के रिटायर्ड जमादार की बहू का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार

-नगर थाना क्षेत्र के माली गली की घटना

-पुलिस घटनास्थल पर पहुंच की छानबीन

मुजफ्फरपुर. नगर थाना क्षेत्र के गरीब स्थान मंदिर के समीप माली गली में नगर निगम के रिटायर्ड जमादार शेखर उपाध्याय की बहू विभा उपाध्याय (27) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. रविवार की रात करीब आठ बजे उसका शव घर में पंखे की सीलिंग से दुपट्टा के फंदे से लटका हुआ था. घटना के समय मृतका का पति पुष्पराज उपाध्याय अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अपने पांच साल के बेटे के साथ हाजीपुर गया था. विभा अपने सास- ससुर व दो साल के बेटा के साथ घर में थी. शव को फंदा से लटका देख परिजनों में चीख- पुकार मच गयी. आनन- फानन में शव को फंदे से उतार कर एक निजी क्लिनिक में ले गए. जहां डॉक्टरों ने महिला को देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया. विभा उपाध्याय का मायका वैशाली जिले के नीरपुर में है. परिवार के सदस्य कोलकाता में रहते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने के अपर थानेदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे कमरे की वीडियोग्राफी करायी गयी है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. शव का पंचनामा तैयार करके उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कवायद जारी थी. पुलिस का कहना है कि मायके वाले व पति के आने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >