Bihar News: मुजफ्फरपुर में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सूरी गोपनाथपुर गांव में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता मिला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सूरी गोपनाथपुर गांव में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता मिला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा होने लगी. मृतक की पहचान 50 वर्षीय रघुनाथ सहनी के रूप में की गई है. जो भोला सहनी के पुत्र थे.

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका

परिजनों का आरोप है कि रघुनाथ सहनी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है. ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. ग्रामीणों ने भी संदेह जताया है कि मामला संदिग्ध है और पुलिस को इस पहलू से भी जांच करनी चाहिए.

Also Read: ‘सरेंडर कर दो वरना गोली मार देंगे’, पटना गैंगवार पर 5 घंटे तक चले ऑपरेशन की पूरी कहानी पढ़िए

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल, पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाके में सुराग तलाशने में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >