बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला शव, पहचान नहीं

बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला शव, पहचान नहीं

युवक का हाथ और सिर का अगला भाग था क्षतिग्रस्त मुशहरी़ थाना क्षेत्र की बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को एक युवक का उपलता हुआ शव बरामद किया गया़ ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ अवर निरीक्षक शिवनाथ हाजरा मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकलवाया. शव के दोनों हाथों की अंगुलियां और तलहथी किसी जानवर द्वारा नोंचकर खाया हुआ प्रतीत हो रहा था. चेहरा पर भी चेहरा भी क्षतिग्रस्त था. शव मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के खरजवां टोला स्थित बूढ़ी गंडक नदी में एक शव मिला है. उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >