शिकायतों को लटकाना पड़ा महंगा, डीसीएलआर पूर्वी का वेतन रुका

DCLR East’s salary stopped

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर आम जनता से साक्षात्कार में प्राप्त आवेदनों को तीन माह तक लंबित रखने पर डीसीएलआर (डिप्टी कलेक्टर लैंड रिफॉर्म्स) पूर्वी पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कड़ी कार्रवाई की है. डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है और उनके वेतन भुगतान पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी किया है. उन्होंने डीसीएलआर पूर्वी को सभी लंबित परिवादों का निष्पादन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, साथ ही यह स्पष्ट किया है कि जब तक अंतिम आदेश पारित नहीं होता, तब तक उनका वेतन भुगतान बंद रहेगा.बताया गया कि मुशहरी रोहुआ के कृष्णनंदन झा ने आम जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान 10 जनवरी को एक परिवाद दर्ज कराया था. इसमें राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार पर रिश्वत लेकर साजिश के तहत रसीद जारी करने का आरोप लगाया गया था. इस परिवाद पर प्रतिवेदन भेजने के लिए डीसीएलआर पूर्वी को निर्देशित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे लंबित रखा. जांच में यह भी पाया गया कि डीसीएलआर पूर्वी के कार्यालय में पहले से ही 57 अन्य मामले भी लंबित हैं, जिनका निष्पादन नहीं किया गया है. डीएम ने कृष्णनंदन झा के परिवाद पत्र को भेजते हुए डीसीएलआर पूर्वी से तीन माह तक इसे लंबित रखने का कारण पूछा है और वेतन रोकने का सख्त आदेश जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >