New Rail Line: दरभंगा-मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, लोकेशन सर्वे के लिए 1.67 करोड़ रुपए स्वीकृत

New Rail Line: दरभंगा-मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने फिर सक्रिय किया है. बजट 2025-26 में फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं. यह रेल लाइन अब तक रेल नेटवर्क से कटे क्षेत्रों को जोड़ेगी और दरभंगा-मुजफ्फरपुर के बीच निकटतम रूट बनेगी. पढ़ें पूरी खबर…

New Rail Line: दरभंगा से मुजफ्फरपुर के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना एक बार फिर उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है. लंबे समय से सिर्फ राजनीतिक बयानबाज़ी का हिस्सा बनी इस परियोजना को अब केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है. वर्ष 2025-26 के आम बजट में रेलवे ने फाइनल लोकेशन सर्वे के मद में इस परियोजना के लिए 1.67 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इससे पहले वर्ष 2023-24 में 20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, लेकिन धरातल पर काम नहीं दिखा.

दरभंगा और मुजफ्फरपुर के बीच सबसे छोटा रूट

यह प्रस्तावित रेल लाइन दरभंगा और मुजफ्फरपुर के बीच सबसे छोटा और व्यावहारिक मार्ग बनेगी. खास बात यह है कि यह रेल लाइन उन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जो आज तक रेलवे नेटवर्क से पूरी तरह कटे हुए हैं. इससे पहले इस परियोजना की आधारशिला तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने सिंहवाड़ा के सिमरी हाई स्कूल में रखी थी. लेकिन, वास्तविक योजना में सिंहवाड़ा को शामिल ही नहीं किया गया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया. इस पर लालू प्रसाद ने मंच से सिंहवाड़ा को शामिल करने की घोषणा कर दी थी, जो कभी कार्यान्वित नहीं हो सका.

66.9 किमी लंबी है यह परियोजना

66.9 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत 2012-13 में 281 करोड़ रुपये आंकी गई थी. अब फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी मिलने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से सकारात्मक पहल दिखाई दे रही है. यह रेल लाइन लहेरियासराय, बहादुरपुर, हनुमाननगर, कल्याणपुर होते हुए नारायणपुर अनंत में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल लाइन से जुड़ेगी.

ALSO READ: Expressway In Bihar: बिहार के इन 8 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, रैयतों की चमक जाएगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >