दरभंगा फोरलेन पर बड़ा हादसा: बस के अचानक ओवरटेक करने से 10 फीट नीचे गड्ढे में पलटा माल लदा ट्रक

दरभंगा फोरलेन पर अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टलते-टलते बचा. एक तेज रफ्तार बस द्वारा लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण माल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया. गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली.

Muzaffarpur Road Accident News: अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर पंचायत स्थित दरभंगा फोरलेन (NH) पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. तेज रफ्तार बस द्वारा अचानक ओवरटेक किए जाने के बाद माल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.

Ahiyapur News: बस के ओवरटेक के बाद हुआ हादसा

ट्रक चालक मोहम्मद नईम ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रामपुर से माल लादकर आ रहा था. भीखनपुर पंचायत के पास मेडिकल ओवरब्रिज से आगे बढ़ने के दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार बस ने लापरवाही से ट्रक को ओवरटेक किया. ओवरटेक करने के तुरंत बाद बस चालक ने ट्रक के सामने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे हादसे की स्थिति बन गई.

ऑटो को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक

चालक के अनुसार अचानक सामने बस आने के बाद उसने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की. इसी दौरान दाहिनी ओर एक ऑटो आ गया. ऑटो सवार लोगों को बचाने के लिए उसने ट्रक को बाईं ओर मोड़ दिया. तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक संतुलन खो बैठा और हाईवे से करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया.

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है. वहीं हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: लहरिया कट बाइक चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, थानेदार की गाड़ी के सामने कर रहे थे स्टंट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandan

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >