साइबर फ्रॉड : मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाये 4.86 लाख रुपये

Cyber fraud: 4.86 lakh rupees stolen

साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज हाइलाइट्स अहियापुर के राम उदय प्रसाद के खाते से साइबर ठगों ने 3.5 लाख रुपये उड़ाए. सदर थाना क्षेत्र के श्याम नारायण सिंह के खाते से 1.36 लाख रुपये की ठगी. हैकर्स ने मोबाइल हैक कर नेट बैंकिंग के जरिए की फर्जी निकासी. पीड़ितों ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी. संवाददाता, मुजफ्फरपुर साइबर अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में दो लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक खातों से कुल 4.86 लाख रुपये की ठगी की. अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ निवासी राम उदय प्रसाद और सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की वार्ड नंबर-12 निवासी श्याम नारायण सिंह साइबर फ्रॉड का शिकार हुए. दोनों ने साइबर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. राम उदय प्रसाद ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक जीरोमाइल शाखा में खाता है. 28 से 30 जुलाई के बीच उनके मोबाइल को हैक कर लिया गया. हैकर्स ने नेट बैंकिंग के जरिए उनके खाते से 3.5 लाख रुपये की फर्जी निकासी की. उन्हें इसकी जानकारी तब हुई, जब 6 अगस्त को मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट होने पर लंबित मैसेज और ओटीपी प्राप्त हुए. पीड़ित ने बताया कि 27 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के व्हाट्सएप संदेशों में चेतावनी मिली थी कि उनके खाते से चंदा देवी, पवन कुमार सिंह, मोजबुर और सुमित सिंह के खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए. अगले दिन एक और अलर्ट में रामू, राजा, काका और संतोष के नाम नेट बैंकिंग में जोड़े जाने की सूचना मिली. राम उदय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो किसी को जोड़ा, न ही ओटीपी साझा किया. उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज की. वहीं, श्याम नारायण सिंह के साथ 10 अगस्त को ठगी हुई. किराना दुकान पर पेमेंट के दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते से 1.36 लाख रुपये गायब हैं. उन्होंने भी साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं. साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामलों की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >