घर का फाटक काटकर सामान व आभूषण चुराया

साहेबगंज प्रखंड की गुलाबपट्टी पंचायत के धारोपाली में शुक्रवार की रात चोरों ने गजानंद भगत के घर का फाटक काटकर पांच हजार रुपये समेत 60 हजार के आभूषण की चोरी कर ली.

साहेबगंज. प्रखंड की गुलाबपट्टी पंचायत के धारोपाली में शुक्रवार की रात चोरों ने गजानंद भगत के घर का फाटक काटकर पांच हजार रुपये समेत 60 हजार के आभूषण की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि वह जिस कमरे में सोए थे, उसके बगल के कमरे से चोर बक्सा व अटैची ले गये. घर से कुछ दूर बांसवाड़ी में बक्सा व अटैची को तोड़कर रुपये व आभूषण निकाल लिया. ग्रामीणों ने बांसवाड़ी में टूटा बक्सा व अटैची पड़ा देखकर पीड़ित को जानकारी दी. मामले में उन्होंने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >