मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है. मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को कोरोना पाॅजिटिव के तीन केस सामने आये है. तीनों संक्रमित मरीजों की उम्र 14, 22 व 31 वर्ष है. अब तक कोविड-19 से बचे मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से लोगों में संक्रमण बढ़ने की आशंका को लेकर बेचैनी बढ़ गयी है.
जानकारी के मुताबिक, सभी संक्रमित दो दिन पहले ही एर्नाकुलम एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. जिसके बाद इन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. शुक्रवार को इनका नमूना लेकर जांच के लिए सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच भेजा गया था. शनिवार को आयी जांच रिपोर्ट में तीन कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है.
Also Read: Bihar Corona Update : श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे दो युवक मिले कोरोना पॉजिटिव, बिहार के 37 जिलों में फैला कोविड-19मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (DM) चंद्रशेखर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि 6 मई को तीनों लोग गुजरात से मुजफ्फरपुर आये थे. वहां पर ये लोग सिलाई बुनाई का काम करते थे. स्पेशल ट्रेन से उतरने के बाद तीनों को मुसहरी प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. उसी दिन 41 लोगों का सैंपल लिया गया था. जिसमें से 31 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. बाकी 10 में से 3 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. जबकि, सात अन्य के जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है. तीनों के ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: Bihar Politics Latest News : भाजपा क्रीमी लेयर की विरोधी, प्रोमोशन में आरक्षण व न्यायिक सेवा का पक्षधर : सुशील मोदी Also Read: ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को चेंबर से खींच कर एएसआई ने पीटा, हड़ताल पर गये चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मीमालूम हो कि मुजफ्फरपुर जिले में आज एक साथ कोरोना के तीन मरीज मिलने के साथ ही यह जिला कोविड-19 से प्रभावित बिहार का 37वां जिला बन गया है. साथ ही उत्तर बिहार के आठ जिले कोरोना से प्रभावित हो गये है. बिहार में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 589 हो गयी है. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर की.
