गोभी लदे पिकअप में कंटेनर ने मारी ठोकर, एक गंभीर

गोभी लदे पिकअप में कंटेनर ने मारी ठोकर, एक गंभीर

आदिगोपालपुर चौक के पास दोनों गाड़ियां गड्ढे में पलट गयीं प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर चौक के पास शनिवार की देर रात एक गोभी लदे पिकअप में कंटेनर ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियां गड्ढे में पलट गयीं. घटना में पिकअप में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जख्मी की पहचान मोतिहारी के पहाड़पुर थाना के नुनिया गांव के व्यास साह के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गोभी लदे पिकअप में कंटेनर ने पीछे से ठोकर मारी है. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है. दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >