मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में NH-28 पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई है. एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार साला-बहनोई को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Muzaffarpur Accident: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार साला-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखचे उड़ गए, जबकि कंटेनर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा और रिलायंस पेट्रोल पंप के बीच हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

साला-बहनोई घायल, एक की हालत चिंताजनक

घायलों की पहचान गरहां थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी महेंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध राम और मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर वाजिद पंचायत निवासी अर्जुन राम के 25 वर्षीय पुत्र राजू राम के रूप में हुई है. दोनों आपस में साला-बहनोई बताए जा रहे हैं.

बाइक के उड़ गए परखचे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कंटेनर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में चल रहा इलाज

चिकित्सकों के अनुसार, सुबोध राम की हालत बेहद गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है, जबकि दूसरे घायल का भी इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shayam kumar

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >