सात जोड़ी ट्रेनों के परिचालन का विस्तार

कोयम्बत्तूर-बरौनी स्पेशल हर एक मंगलवार को चलेगी

मुजफ्फरपुर. रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को विस्तारित किया है. अब 06059 कोयम्बत्तूर-बरौनी स्पेशल कोयम्बत्तूर से 13 अगस्त से 3 सितंबर तक हर एक मंगलवार को चलेगी. इसी तरह 06060 बरौनी-कोयम्बत्तूर स्पेशल बरौनी से 16 अगस्त से 6 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को, 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल हावड़ा से 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल अब रक्सौल से 29 सितंबर तक हर एक रविवार को, 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल अब हावड़ा से 29 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को, 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल अब रक्सौल से 30 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी. इसके साथ ही अलग-अलग रूट पर ट्रेनों का विस्तार हुआ है. सोनपुर मंडल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने इस संदर्भ में जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >