कोचिंग संचालक पर लड़की के अपहरण का आरोप

बोचहा़ं थाना क्षेत्र की आदिगोपालपुर पंचायत के एक गांव से एक लड़की को अगवा कर लिया गया़ अपहृत लड़की के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

बोचहा़ं थाना क्षेत्र की आदिगोपालपुर पंचायत के एक गांव से एक लड़की को अगवा कर लिया गया़ अपहृत लड़की के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पुलिस को बताया कि खोजबीन के बाद पता चला कि मोहनपुर गांव में कोचिंग चला रहे रविकांत सुमन अपने पांच साथियों के साथ मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है. इस दौरान उसने कोचिंग संचालक का मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया तथा काॅल डिटेल्स खंगालने के साथ कार्रवाई की मांग की है. उसने कोचिंग संचालक व पांच अज्ञात साथियों पर अपहरण करने, लड़की की हत्या कर देने सहित अन्य आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है़ मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >