सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव के बाद मची दहशत, एक घंटे तक मोतीपुर-सरैया पथ पर रुका यातायात

मोतीपुर-सरैया पथ पर एक सीएनजी टैंकर से गैस का रिसाव होने से लोगों में दहशत फैल गई. आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया.

Motipur CNG Gas Leak: मोतीपुर-सरैया पथ पर कथैया थाना क्षेत्र के दिसतौलिया गांव के पास सीएनजी गैस लदे टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस रिसाव देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गये और सुरक्षा के लिए अपने-अपने घरों में चले गये. कई लोगों ने एहतियातन खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये.

सड़क पर लगी वाहनों की कतार

बताया गया कि सीएनजी टैंकर सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान उसमें से गैस का रिसाव होने लगा. रिसाव तेज होने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गयी. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा.

पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कथैया पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने चालक के साथ मिलकर गैस रिसाव को रोकने का प्रयास शुरू किया. इस दौरान फायर टीम भी मौके पर पहुंच गयी.

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस के रिसाव को रोकने में सफलता मिली. इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

एक घंटे बाद शुरू हुआ यातायात

रिसाव पर काबू पाने के बाद मोतीपुर-सरैया पथ पर वाहनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया. कथैया थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी थी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.

यह भी पढ़ें

तीन दिन से लापता शिवचंद्र का नहीं मिला सुराग, बूढ़ी गंडक किनारे चप्पल मिलने के बाद नदी में तलाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार

गांधीवादी चिंतक ट्रस्टी, सर्व सेवा संघ,
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >