वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे बच्चे, 1200 मरीजों का कटा पुर्जा

वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे बच्चे, 1200 मरीजों का कटा पुर्जा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच जिले के बच्चे व अन्य लोग वायरल बुखार से पीड़ित होने लगे हैं. बच्चों के बुखार से पीड़ित होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है. सरकारी व निजी अस्पतालों में हर रोज दस से बारह बच्चे तेज बुखार से पीड़ित होकर आ रहे हैं. हालांकि हफ्तेभर में जेई दिमागी बुखार के लक्षण वाला एक भी बच्चा नहीं मिला है. ओपीडी में भी आने वाले बच्चों में अधिकांश बुखार व खांसी से पीड़ित रहे, जिन्हें दवा देकर उचित सलाह दी जा रही है. ओपीडी में दिखाने के लिए हर रोज 12-13 सौ नए मरीजों के पर्चे बनाए जाते हैं. सोमवार को 1300 पर्चे बने थे. इनमें दो सौ से अधिक पर्ची वायरल बुखार के थे. उन्होंने बताया कि एक हफ्ते से एक स्थानीय डाक्टर से बुखार की दवाई ला रहे थे लेकिन सुधार नहीं होने पर सदर अस्पताल में दिखाने आये हैं. जाबिर हुसैन ने बताया कि उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री आमना तीन दिन से बुखार से पीड़ित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >