Chhath Puja 2024: मुजफ्फरपुर के होलसेल कपड़ा मंडी से रोज 100 करोड़ का कारोबार, यहां से आ रही सूती साड़ियां

Chhath Puja 2024: छठ के लिए उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से पहुंच रहे खरीदार70 फीसदी साड़ियां और 30 फीसदी सलवार सूट और थान का कपड़ों की डिमांड है.

Chhath Puja 2024: मुजफ्फरपुर. छठ के लिए इन दिनों सूतापट्टी के कपड़ा होल सेल मंडी के बाजार में रौनक है. यहां से रोज करीब एक सौ करोड़ का कारोबार हो रहा है. मंडी के 600 होलसेल दुकानों से खरीदारी के लिए उत्तर बिहार के अलावा नेपाल के खरीदार पहुंच रहे हैं. कपड़ा बाजार में 70 फीसदी साड़ियों की खरीदारी हो रही है. 30 फीसदी कपड़ों में सलवार सूट और थान का गठ़्ठर है. दशहरा के बाद से ही होलसेल खरीदारी में तेजी आ गयी है. विभिन्न मिलों से शहर में रोज पांच से सात ट्रक कपड़ा आ रहा है. कपड़ों से ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के गोदाम भरने लगे हैं. कपड़ा मंडी में इन दिनों रात तक कारोबार हो रहा है. रात में ट्रैफिक कम होने से ट्रांसपोर्ट एजेंसियों से कपड़ा होलसेल मंडी में उतर रहा है. नेपाल के अधिकतर कारोबारी यहीं से कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं.

जैतपुर राजकोट से आ रही सूती साड़ियां

मंडी में राजस्थान के जैतपुर राजकोट से सूती साड़ियां आ रही हैं. छठ के मौके पर व्रतियों के लिए सूती साड़ियों की डिमांड अधिक होती है. इस कारण इसकी आपूर्ति भी सबसे अधिक है. इसके अलावा मुंबई, सूरत, दिल्ली और कोलकाता से वर्क वाली साड़ियां आ रही हैं. सलवार सूट की आपूर्ति पाली, बालोतरा, अहमदाबाद और मुंबई से की जा रही है. डिजायनिंग सलवार सूट लखनऊ और दिल्ली से शहर के बाजार में पहुंच रहा है. होलसेल मंडी में सूती साड़ियों के अलावा वर्क वाली साड़ियों की कई रेंज उपलब्ध है. इसके अलावा बनारसी साड़ियों की भी कई वेराइटी रखी गयी है.

Also Read: Bihar News: ऑनलाइन मिलेगा खतियान और रजिस्टर वन की नकल, अब बिचौलियों से लोगों को मिली मुक्ति

इन जिलों में हो रहा कपड़ों का कारोबार

सूतापट्टी मंडी से नेपाल के अलावा पं.चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर में कपड़ों का कारोबार हो रहा है. इन जिलों के होलसेल दुकानदार इसी मंडी से कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि दिवाली तक होलसेल कारोबार में तेजी रहेगी. इसके बाद रिटेल कपड़ा दुकानों में खरीदारों की भीड़ बढ़ेगी. कपड़ा विक्रेता आनंद चाचान ने कहा कि कपड़ा बाजार इस बार ग्रोथ पर रहने की उम्मीद है

सूतापट्टी कपड़ा मंडी में छठ को लेकर रौनक है. सबसे अधिक साड़ियों का कारोबार हो रहा है. मंडी से औसतन रोज 100 करोड़ का कारोबार हो रहा है. साड़ियों की अधिक डिमांड होने के कारण जैतपुर राजकोट से साड़ियों की खेप यहां पहुंच रही है. इस बार त्योहार का कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है. – सज्जन शर्मा, महामंत्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >