Cheapest Book Market: महंगी किताबों से हैं परेशान ? बिहार के इस बाजार से आधे दाम में खरीदें… दूर-दूर से पहुंचते हैं शिक्षक-छात्र

Cheapest Book Market: किताबें पढ़ने का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. कई बार महंगी किताबें होने के कारण लोग उसे खरीद नहीं पाते. ऐसे में मुजफ्फरपुर के खास बाजार में स्टूडेंट्स को महंगी किताबें आधे दाम में मिल रही. यहां हर छात्र एक बार जरुर पहुंचता है.

Cheapest Book Market: कपड़ों के सरोजिनी के बाद अब बारी है किताबों के मोतीझील मार्केट की. मुजफ्फरपुर का मोतीझील बाजार छात्रों के लिए एक राहत की जगह बनकर उभरा है. यहां हर विषय की किताबें बाजार से आधे दाम में मिलती हैं, जिससे यह जगह उत्तर बिहार के छात्रों की पहली पसंद बनती जा रही है.

किताबों पर बढ़ता खर्च बनता है बोझ

जब बच्चे पढाई के लिए घर से बहार जाते हैं, तो उनका सारा ध्यान पढाई पर होता है. लेकिन, परिवार को किराया, फीस और खाने-पीने जैसे खर्चों का बोझ उठाना पड़ता है. कई बार पैसों की तंगी बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करती है. खासकर किताबों का खर्च कई बार बहुत ज्यादा हो जाता है. ऐसे में मोतीझील जैसे बाजार बच्चों और माता-पिता के लिए राहत लेकर आते हैं.

मोतीझील : सस्ती और रेयर किताबों का अड्डा

मोतीझील बाजार में इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, SSC, UPSC, रेलवे और नवोदय-सैनिक स्कूल जैसे सभी एग्जाम की तैयारी के लिए गाइड, प्रैक्टिस सेट, नोट्स और रेफरेंस बुक्स कम दाम में मिलती है. यहां नर्सरी से लेकर 12वीं तक की साड़ी किताबें मिल जाती हैं. पुराने किताबों को री-बाइंड कर नई हालत में बेचने का तरीका भी यहां काफी पॉपुलर है, जिससे छात्रों को अच्छी क्वालिटी की किताबें सस्ते में मिल जाती है. यहां किताबें बाजार मूल्य से 40-60% तक सस्ती मिल जाती हैं. कई दुकानदार स्टडी प्लान, टॉपर्स की कॉपी या हैंडरिटेन नोट्स भी मुफ्त में देते हैं. थोक में खरीदने पर और भी छूट मिलती है.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: Air India: एयर इंडिया पर लगा गंभीर आरोप, दिल्ली से पटना सफर के दौरान यात्री…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >