विषहरी मेले में बवाल, पुलिस ने कट्टा जब्त किया

मीनापुर: थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मवि पुरैनिया के समीप लगे विषहरी मेले में नाच के दौरान जमकर बवाल हुआ. मारपीट में कट्टा से मारने से धर्मेंद्र राम बुरी तरह जख्मी हो गया.

मीनापुर: थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मवि पुरैनिया के समीप लगे विषहरी मेले में नाच के दौरान जमकर बवाल हुआ. मारपीट में कट्टा से मारने से धर्मेंद्र राम बुरी तरह जख्मी हो गया. इस दौरान ग्रामीणों ने कट्टा छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि विषहरी मेले को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था. इसी बीच अश्लील गीत बजाने को लेकर विवाद हो गया. जमकर मारपीट हुई. धर्मेंद्र राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमे गोल्डी सिंह, मनीष कुमार, राजन शर्मा, सोनू सहनी व सुबोध सहनी पर नामजद एफआईआर की गयी. थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि कट्टा जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >