Muzaffarpur : बाबा साहेब के सपनों को पूरी रही केंद्र सरकार : केंद्रीय मंत्री

Muzaffarpur : बाबा साहेब के सपनों को पूरी रही केंद्र सरकार : केंद्रीय मंत्री

प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के रेपुरा गांव स्थित निजी विद्यालय में आयोजित आंबेडकर जन्मोत्सव एवं विचार संगोष्ठी का केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डाॅ राजभूषण चौधरी एवं बिहार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने रविवार को दीप जलाकर उद्घाटन किया. केन्द्रीय मंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ भीम राव आंबेडकर क्रांतिकारी विचार के थे. वे देश के संविधान निर्माता थे. भाजपा ने ही उन्हें भारत रत्न देकर सम्मानित किया है. कहा कि भाजपा लगातार बाबा साहेब की जयंती मना रही है. सिर्फ भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री ने ही बाबा साहेब को सम्मान देने का काम किया है. सबका साथ सबों का विकास बाबा साहेब का सपना था, जिसे भाजपा सरकार साकार कर रही है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में नागपुर, मुम्बई आदि जगहों पर प्रतिमा लगायी गयी हैं. उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते बाबा साहेब की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की सरकार बाबा साहेब को सम्मान के नाम पर दिखावा किया था. इस कारण उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कुर्सी बचाने के लिए संविधान को 80 बार संशोधित किया था. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान, शौचालय आदि योजनाओं का लाभ देकर बाबा साहेब को सम्मान दिया. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा बाबा साहेब के सम्मान में किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. समारोह को केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ राजभूषण चौधरी, मंत्री केदार गुप्ता, भाजपा नेता राजेश वर्मा, महादलित मंच के प्रदेश सह संयोजक सचिन राम, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधान पार्षद गीता देवी, पंकज ठाकुर, अर्जुन कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा आदि ने संबंधित किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की़ मंच संचालन प्रभात कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ मोनालिसा राय ने किया़ इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का फूल माला पहनाकर कर मंत्री को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >