कैलाश मठ की भूमि पर अतिक्रमण का मामला पहुंचा मुख्यालय

सरैया में कैलाश मठ की भूमि पर अतिक्रमण का मामला पुलिस मुख्यालय पहुंच गया है.

मुजफ्फरपुर. सरैया में कैलाश मठ की भूमि पर अतिक्रमण का मामला पुलिस मुख्यालय पहुंच गया है. पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम व एसएसपी को पत्र लिखा है.दरअसल, कई महीने से मठ महंत की ओर से न्यास पर्षद को अवगत कराया जा रहा है.पार्षद की ओर से भी कई बार डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया जा चुका है. लेकिन इस पर ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है. अब पुलिस मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है. पुलिस उपाधीक्षक, सुरक्षा ने डीएम व एसएसपी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है.इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. इससे मुख्यालय को भी अवगत कराने को कहा है. उन्होंने सभी बिंदुओं पर जांच करने का आग्रह किया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी जांच करने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >