पांच पदों के लिए उपचुनाव नौ जुलाई को

By-election for five posts on July 9

औराई. प्रखंड क्षेत्र में पंचायत उप निर्वाचन के तहत ग्राम कचहरी पंच के चार पद एवं ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के एक पद के लिए नौ जुलाई को मतदान होगा तथा 11 जुलाई को मतगणना की तिथि निर्धारित की गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि रतवारा पूर्वी, औराई एवं भलूरा पंचायत में पंचायत उपचुनाव की तिथि निर्धारित हो चुकी है. वर्तमान में नामांकन कार्य जारी है, नाम वापसी की तिथि 24 जून को निर्धारित की गयी है. पांचों मतदान केंद्र पर नौ जुलाई को वोट डाले जायेंगे एवं 11 जुलाई को मतगणना का कार्य संपन्न कर लिया जायेगा, इसके लिए प्रखंड में निर्वाचन कोषांग कार्य कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >