जीजा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीड़िता से मारपीट कर प्रमाण पत्र लेकर फरार

Brother-in-law attempted rape

: काजीमोहम्मदपुर के एक मोहल्ले की है पीड़िता : महिला थाने में पीड़िता ने दर्ज करायी प्राथमिकी संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म का प्रयास किया. जब युवती ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और पीड़िता के शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर फरार हो गया. आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा. पीड़िता ने तंग आकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपी मझौलिया इलाके का रहने वाला बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एफआइआर में पीड़िता ने बताया कि वह अविवाहित है और माता-पिता की मौत के बाद खुद ही घर का खर्च चलाने के लिए एक अस्पताल में नर्स का काम करती है. बीते छह अक्तूबर की रात उसका बहनोई जबरदस्ती कमरे में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा. विरोध करने पर उसने गला दबाकर धक्का दिया और उसके सारे सर्टिफिकेट लेकर भाग गया. आरोपी लगातार धमकी दे रहा है कि वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >