बीआरएबीयू स्टूडेंट्स एप अब प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध

बीआरएबीयू स्टूडेंट्स एप अब प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू ने अब बीआरएबीयू स्टूडेंट्स एप को प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है. छात्र-छात्राएं प्ले स्टोर पर जाकर वहां से इस नाम से सर्च कर ऑफिशियल एप को डाउनलोड कर लें. इसपर रजिस्टर करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. पहले विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर एप का लिंक दिया था. बाद में इसे प्ले स्टोर पर डाला गया है. बता दें कि विश्वविद्यालय ने पहली बार छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए एप से आवेदन करने की व्यवस्था की है. विश्वविद्यालय का दायरा पांच जिलों तक है. अधिकतर स्टूडेंट्स ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं. ऐसे में उन्हें साइबर कैफे का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इसके लिए वे घर बैठे अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >