BRABU Exam Cancel: स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अचानक स्थगित, सेंटर पर छात्रों का भारी हंगामा

BRABU Exam Cancel: बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक थर्ड सेमेस्टर की दूसरी पाली की परीक्षा अचानक स्थगित होने पर मुजफ्फरपुर के श्याम नंदन सहाय कॉलेज समेत कई केंद्रों पर छात्रों ने भारी हंगामा किया. भीषण गर्मी में पहुंचे छात्र परीक्षा रद्द होने से आक्रोशित दिखे. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

BRABU Exam Cancel: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के विभिन्न कॉलेजों में चल रही स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सोमवार को बड़ा प्रशासनिक गतिरोध सामने आया. दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से महज एक घंटा पहले विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसे अचानक स्थगित कर दिया गया. इस फैसले की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया.

बीच रास्ते में मिली सूचना

परीक्षा स्थगित होने की आधिकारिक सूचना तब जारी हुई जब अधिकांश परीक्षार्थी अपने घरों से निकल चुके थे या केंद्रों पर पहुंच रहे थे. मुजफ्फरपुर के बेला स्थित श्याम नंदन सहाय कॉलेज केंद्र पर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में दूसरे जिलों से पहुंचे छात्रों को जब व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली, तो वे उग्र हो गए. छात्रों का कहना था कि इतनी दूरी तय करके आने के बाद ऐन वक्त पर परीक्षा टालना उनके साथ अन्याय है.

विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अचानक परीक्षा स्थगित किए जाने से दूर-दराज के इलाकों से आए परीक्षार्थियों को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा. इस अव्यवस्था को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा शिड्यूल को लेकर अपनी नाराजगी जताई. परीक्षा स्थगित होने के पुख्ता कारणों को लेकर भी छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >