मुजफ्फरपुर: छह साल पहले अपहृत लड़की करजा से सकुशल बरामद

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र से छह साल पहले अपहृत हुई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी युवक पर अपहरण का मामला दर्ज था, जांच जारी है।

Missing girl recovered: मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां थाना पुलिस को छह साल पुराने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है.

2020 में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

मामला वर्ष 2020 का है, जब बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. इस संबंध में पीड़ित लड़की के मामा के आवेदन पर बोचहां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि गांव का ही एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था. दर्ज केस के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन और लड़की की तलाश में जुटी हुई थी.

करजा के कोदरिया गांव में छापेमारी कर हुई बरामदगी

बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को करजा थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव में पुलिस बल के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे बोचहां थाने लाया गया.

कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान

थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि बरामद लड़की को मुजफ्फरपुर न्यायालय (Court) में पेश कर धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और इस अपहरण मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रभूषण कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >