भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, कांग्रेसियों का पुतला फूंका

भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, कांग्रेसियों का पुतला फूंका

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ कल्याणी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा कि “भ्रष्टाचार व कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात है. उन्होंने सवाल उठाया, “हम सभी युवाओं की तरफ से सोनिया गांधी व राहुल गांधी से यह पूछना चाहते हैं कि ऐसा कौन सा बिजनेस मॉडल है, जिसमें ₹ 50 लाख देखते ही देखते ₹ 2000 करोड़ बन जाते हैं. प्रदर्शन में भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी के जिला अध्यक्ष हरि मोहन चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, युवा मोर्चा महामंत्री शांतनु शेखर, अभिषेक सौरभ, मोनी, संजीव झा, आशीष अग्रवाल सहित प्रदेश व जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >