विधानसभा चुनाव में आक्रामक रणनीति अपनाएगी भाजपा, प्रवासी वोटरों पर नजर

विधानसभा चुनाव में आक्रामक रणनीति अपनाएगी भाजपा, प्रवासी वोटरों पर नजर

विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार, दो-तिहाई बहुमत लाने का किया दावा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई बैठक मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार के लिए आयोजित भाजपा के संगठनात्मक कार्यशाला में साफ तौर पर कहा गया कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार करना और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना है. यह “मिशन 2025 ” का एक अभिन्न अंग है, जिसका लक्ष्य बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की स्थिति को सशक्त करना है. दरभंगा रोड स्थित होटल ब्लू डायमंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कई महत्वपूर्ण मसले पर विस्तार से चर्चा की. इसके अलावा चुनावी रोडमैप और सरकार के कार्यों का प्रचार व “संगठन महापर्व ” की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में भाजपा कोटे के मंत्रियों के कामकाज का भी आकलन किया गया. पार्टी ने मोदी सरकार और नीतीश सरकार द्वारा किए गए जन-कल्याणकारी कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया. इसके लिए बूथ टोलियां बनाकर घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करने और नए मतदाताओं को लालू-राबड़ी शासन की कथित कुव्यवस्था और “जंगलराज ” की स्थिति से अवगत कराने की रणनीति बनाई गई. प्रवासी मतदाताओं पर केंद्रित रणनीति बीएल संतोष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी संगठन और वैचारिक समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा की. बिहार के प्रवासी मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया. भाजपा ने पहले ही 150 जिलों में प्रवासी बिहारी मतदाताओं से संपर्क करने की योजना बनाई है, ताकि वे दीपावली-छठ के दौरान बिहार लौटकर मतदान कर सकें. यह रणनीति “एक भारत श्रेष्ठ भारत ” कार्यक्रम के तहत लागू की जा रही है. पार्टी ने इसी वर्ष मार्च में बिहार दिवस समारोह के दौरान भी प्रवासी मतदाताओं से संपर्क किया था, और अब इस डेटा को एक मोबाइल ऐप पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है. आक्रामक रणनीति अपनाएगी भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि संतोष के नेतृत्व में भाजपा बिहार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाएगी. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर निर्माण करवा रही है, जिससे भगवान श्री राम और माता जानकी का आशीर्वाद एनडीए को प्राप्त होगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक सीटों के साथ जीतकर बिहार में फिर से सरकार बनाएगी और “जंगलराज ” का अंत होगा। जायसवाल ने एनडीए सरकार द्वारा दिव्यांगों, वृद्धों, विधवाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने, निशुल्क अनाज, आयुष्मान योजना, विश्वकर्मा योजना, कौशल विकास योजना, और महिलाओं के लिए 35% आरक्षण जैसी विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया. कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, राकेश कुमार, लाजवंती झा, शिवेश राम, राधामोहन शर्मा, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद,पर्यटन मंत्री राजकुमार सिंह राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी, प्रदेश टीम के आशुतोष शंकर सिंह, प्रभात मालाकार, रोहित चंद्रा, राज राजेंद्र, नितिन अभिषेक के साथ-साथ 29 जिलों के विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा विस्तारक, प्रभारी और संयोजक सहित 500 से अधिक शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >