ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

बोचहां थाना क्षेत्र के शरफुद्दीनपुर में मंगलवार को एक मालवाहक ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

गायघाट के मैठी का था युवक, मजदूरी करने जाते समय हुई घटना बोचहा प्रतिनिधि बोचहां थाना क्षेत्र के शरफुद्दीनपुर में मंगलवार को एक मालवाहक ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी के सकलदीप गोसाई के पुत्र 20 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है. घटना के समय युवक शहर में मजदूरी करने जा रहा था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक मैठी से शहर बाइक से मजदूरी करने जा रहा था. तभी एक मालवाहक ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है. लिखित शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >