होली के दिन मुजफ्फरपुर में सड़क पर काल का तांडव, बाइक सवार ससुर-दामाद समेत तीन लोगों की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में होली के दिन एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. तीनों की मौत हो गयी.

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. अहियारपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौक के पास यह दुर्घटना हुई है. जहां एक अज्ञात वाहने ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए. बाइक पर सवार लोग दूर जाकर गिरे. तीन लोगों की मौत हुई है. शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे की यह घटना है.

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने अनियंत्रित होकर दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक हवा में उछल गए और दोनों बाइक पर सवार लोग दूर जाकर गिरे.

ALSO READ: बिहार में 6 महीने की गर्भवती थी दुल्हन, शादी के बाद हुआ खुलासा तो तलाक लेने कोर्ट पहुंचा दूल्हा

तीनों शव को पुलिस ने कब्जे में लिया

सड़क पर काल का तांडव दिखा तो स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में युवकों को अस्पताल ले जाने की तैयारी होने लगी. बीच सड़क पर अफरातफरी मच गयी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो चुकी थी. तीनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा.

ससुर-दामाद समेत तीन की मौत

तीनों मृतक की पहचान हो गयी है. मृतकों में रामपुर हरि थाना क्षेत्र के सुधाकर सहनी और उनके दामाद शामिल हैं. जबकि दूसरी बाइक पर रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सुबोध कुमार बैठे थे जिनकी मौत हो गई है. परिजनों में कोहराम मचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >