Bihar News: मुजफ्फरपुर में पांच बच्चों की मां प्यार की खातिर पति को छोड़ा, अब प्रेमी ने कर दिया बड़ा खेल

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में प्यार की खातिर पांच बच्चों की मां ने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली. अब वही प्रेमी उसके साथ नहीं रहना चाहता है.

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्यार की खातिर पहले पति को छोड़ दिया और अब वही प्रेमी उसके साथ नहीं रहना चाहता है. महिला पांच बच्चों की मां है जिसे सरपंच के बेटे से प्यार हो गया था. अब महिला सरपंच के घर जाकर धरना दे रही है ताकि वह अपने प्रेमी के साथ फिर से रह सके. रविवार को वह हंगामा करने लगी. शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जुट गये. वह लोगों से एक ही गुहार लगा रही थी कि उसे प्रेमी के साथ रहना दिया जाये. अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद वार्ड 4 में महिला ने सरपंच के पुत्र मनीष कुमार पर शादी के बाद छोड़ देने का आरोप लगाया. पीड़िता ने बताया कि आरोपित पिछले माह उसे दिल्ली ले गया. वहां शादी भी की. कुछ दिनों तक साथ रहा. फिर काम करने का बहाना बनाकर वहां से मुझे छोड़कर भाग निकला.

रिश्ते में पहले देवर-भाभी, फिर बन गये संबंध

आरोपी ने शादी के सभी सबूत भी फाड़ दिये. कई दिनों तक पैसा नहीं था. दिल्ली में जिस मुहल्ले में रहती थी, वहां के लोगों को जब हाल सुनाया तो उनमें से एक ने ट्रेन का टिकट देकर मुझे यहां भेज दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके गोद का बच्चा समेत दो बच्चे आरोपित से ही हैं. दोनों रिश्ते में पहले देवर-भाभी थे. पीड़िता ने बताई कि पांच साल पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ.

Also Read: Bihar News: गया में गर्भ ठहराने के नाम पर शर्मनाक काम, फिर कार्रवाई के डर से भागे चिकित्सक और उसके सहयोगी

पति के मजदूरी करने बाहर जाते ही आ जाता था प्रेमी

उसने आरोप लगाया कि उसका पति मजदूरी करने जाता था. उसके बाद वह घर पर पहुंच जाता. उसने आरोप लगाया कि कई बार तो वह मारपीट भी करता था. अब पहले वाले पति ने भी किनारा कर लिया है. वह बच्चों के साथ अकेली पड़ गयी है. उसने इसका शिकायत अहियापुर थाने से की है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >