Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, बागमती नदी में डूबी नाव, 10 लोग थे सवार, 2 लापता

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के औराई के फतेहपुर गांव में दस लोगों से भरी नाव बागमती नदी में समा गई है. आनन-फानन में 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. जबकि 2 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी को पार कर रहे यात्रियों से भरी एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. नाव पर तकरीबन 10 लोग सवार थे. हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. लेकिन, अभी भी 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के सरहचिया पंचायत के फतेपुर गांव की है. जहां के 10 लोग एक नाव पर सवार होकर अपने मवेशी के लिए बागमती नदी के उपधारा को पार कर चारा लाने जा रहे थे. इसी दौरान बागमती नदी के उप धारा में उक्त नाव अनियंत्रित होकर पलट गई.

नाव पर 10 लोग थे सवार, 2 लापता

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कई लोगों को बागमती नदी के उप धारा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. घटना की सूचना मिलते ही औराई अंचला अधिकारी मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं.

Also Read: RJD का CM नीतीश पर तीखा प्रहार, JDU का मतलब बताया “जहां दारू अनलिमिटेड”

अनुमंडल पदाधिकारी ने क्या कहा?

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ की टीम घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके के लिए रवाना हो गई है. वहीं पूरे मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि औराई प्रखंड के सरहचिया पंचायत में एक नाव बागमती नदी के उप धारा में अनियंत्रित होकर पलट गई है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है.

ये वीडियो भी देखें


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >