बिहार में अपर थानेदार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में एक अपर थानेदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपर थानेदार काम के बदले रिश्वत ले रहे हैं. वीडियो के संज्ञान में आते ही जिले के एसएसपी कांतेश मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं.

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना में तैनात अपर थानेदार अभिनंदन कुमार का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़ा किया जा सकता है.

बिचौलिये पुलिस को पहुंचा रहे थे रुपए

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पियर थाना इलाके के नूनफारा निवासी एक व्यक्ति से एक बिचौलिये के माध्यम से पैसे लेकर पुलिसकर्मी तक पहुंचाए जा रहे थे. बताया जाता है कि इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है.

एसएसपी कांतेश मिश्रा का आदेश

इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच का जिम्मा एसडीपीओ पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह को सौंपा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सरपंच की पिटाई मामले में थानेदार सस्पेंड

पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरपुर जिले का पीयर थाना चर्चा में बना हुआ है. इससे पहले एक थानेदार ने सरपंच की जमकर पिटाई कर दी थी. इस मामले में थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया था. स्थानीय लोग थाने को कहीं ना कहीं दलालों का अड्डा भी बता रहे हैं. इस बीच रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद मामला और भी गरमा गया है.

(मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के इस जिले में बनेगा योग हब, भोलेनाथ की लगेगी 112 फीट ऊंची प्रतिमा, जानिए खासियत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >