मुजफ्फरपुर का मोतीपुर बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, प्लग-एंड-प्ले मॉडल से मिलेगी फटाफट सुविधा, युवाओं के लिए गुड न्यूज

Bihar News: मुजफ्फरपुर में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. बेला के साथ अब मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र निवेश का नया केंद्र बन रहा है. बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों की दिलचस्पी, प्लग एंड प्ले सुविधा और 300 करोड़ से अधिक के हालिया निवेश से यह क्षेत्र बहुत जल्द इंडस्ट्रियल हब बन जायेगा.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में औद्योगिक निवेश (Industrial Investment) की गतिविधियां तेज हो गई है. इसके केंद्र में अब बेला के साथ-साथ बियाडा का मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र भी आ गया है. शहरी क्षेत्र के औद्योगिक प्लॉटों में जगह सीमित होने के कारण, टेक्सटाइल क्लस्टर के विस्तार और नयी बड़ी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए मोतीपुर को प्राथमिकता दी जा रही है.

हाल ही में, टेक्सटाइल से जुड़ी दो नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधियों को मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में जगह दिखाई गई है. इन कंपनियों ने जल्द ही निवेश का प्रस्ताव देने पर भी अपनी सहमति जताई है. बियाडा मोतीपुर में प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत तैयार शेड पहले से ही उपलब्ध है. इसके अलावा, बड़ी इकाइयों की आवश्यकता के अनुसार नये निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है ताकि त्वरित गति से जगह आवंटित की जा सके.

बीते 6 माह में 300 करोड़ निवेश पर काम शुरू

मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में बीते छह महीनों में निवेश की गतिविधियों में तेजी आई है. इस दौरान, आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने यहां 300 करोड़ से अधिक का भारी निवेश पर काम शुरू कर दिया है, जिससे इस क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता में वृद्धि हुई है. इससे पहले, मुजफ्फरपुर का बेला औद्योगिक क्षेत्र बैग क्लस्टर के साथ ही टेक्सटाइल क्लस्टर के रूप में तेजी से विकसित हुआ है. पिछले दो वर्षों के दौरान बेला में करीब 25 छोटी-बड़ी टेक्सटाइल यूनिट संचालित हो रही हैं, जिन्होंने स्थानीय रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

प्लग एंड प्ले की सुविधा

मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में नयी कंपनियों के लिए निर्माण की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए प्लग एंड प्ले की सुविधा उपलब्ध है. बियाडा के पास मोतीपुर में फिलहाल खाली जगह का विवरण इस प्रकार है.

महवल – 85250 वर्गफुट
दामोदरपुर – 33151.50 वर्गफुट

टेक्स्टाइल हब से रोजगार की संभावना

बियाडा अधिकारियों का मानना है कि मोतीपुर में टेक्सटाइल क्लस्टर का विस्तार होने से मुजफ्फरपुर बिहार के एक प्रमुख टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास और मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें: फर्जी डिग्री वाले तकनीकी सहायकों की अब खैर नहीं, कैंप लगाकर सर्टिफिकेट की होगी जांच

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >