भाईलोग सावधान हो जाइए... मानसून दिखाने वाला है रौद्र रूप, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ठनका गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

Bihar Monsoon Warning: बिहार में मानसून एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 जुलाई 2026 के लिए जारी जिला-वार चेतावनी में राज्य के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और मध्य बिहार के करीब 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी बिहार के कई जिलों को फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी से राहत मिली है.

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

IMD के चेतावनी मानचित्र के अनुसार, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, पटना, नालंदा और शेखपुरा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

IMD की तरफ से जारी वेदर अलर्ट मैप

पश्चिम बिहार के इन जिलों को फिलहाल राहत

पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद समेत पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढे़ं: अलर्ट… इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

उत्तर बिहार में रहें ज्यादा सतर्क

उत्तर बिहार के कई जिले इस बार येलो अलर्ट की जद में हैं. खासकर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण के लोगों को मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है. दोपहर और शाम के समय मौसम तेजी से बदल सकता है तथा गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है.

येलो अलर्ट का मतलब क्या है?

येलो अलर्ट का अर्थ है कि मौसम सामान्य से अधिक सक्रिय रह सकता है. गरज-चमक, ठनका, तेज हवा या भारी बारिश जैसी स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम पर नजर रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए.

IMD की सलाह

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में न रहें.
  • बिजली चमकने पर तुरंत किसी सुरक्षित भवन में चले जाएं.
  • खेतों में काम कर रहे किसान मौसम बिगड़ते ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचें.
  • पेड़, बिजली के खंभे और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाकर रखें.
  • यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें.

अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बदल सकता है. ऐसे में लोगों को IMD द्वारा जारी जिला-वार चेतावनी और स्थानीय मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: फर्जी नोट वाला ‘धनकुबेर’ गिरफ्तार, करोड़ों के कथित नकली करेंसी बाजार की पूरी इनसाइड स्टोरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >