Bihar Flood: बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे सामुदायिक किचन को प्रशासन द्वारा आज बंद कर दिया गया. इस कारण लोग आक्रोशित हो गए.

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे सामुदायिक किचन को प्रशासन ने शुक्रवार को बंद कर दिया. इसी आक्रोश में बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश बढ़ गया. वे लोग औराई थाना क्षेत्र के के मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी एनएच 77 को गोपालपुर में टायर जलाकर बांस बल्ला से जाम कर दिया . जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सैकड़ों की संख्या में बाढ़ पीड़ित एनएच पर आक्रोश दिखा रहे थे. दो घंटे से अधिक समय से एनएच जाम होने से दोनों तरफ करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी

बेदौल ओपी पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. मगर आक्रोशित बाढ़ पीड़ित किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थे. इसी बीच बाढ़ पीड़ितों के बीच में शामिल असमाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी . चर्चा है कि पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में चार राउंड हवाई फायरिंग की गई है. खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से पत्थरबाजी जारी है. बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को हल्की चोट आई है. जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल बेदौल के लिए रवाना हो गई है.

क्यों आक्रोशित हुए लोग

औराई प्रखंड के बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे सामुदायिक किचन को प्रशासन द्वारा आज बंद कर दिया गया था, इसी आक्रोश में बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने आक्रोश में औराई थाना क्षेत्र के के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच 77 को गोपालपुर में बांस बलले से जाम कर प्रशासन के प्रति आक्रोश दो घंटे से आक्रोश जता रहे थे, आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था, मगर आक्रोशित बाढ़ पीड़ित किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थे.

इसे भी पढ़ें: पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

पवन सिंह और खेसारी में कौन असली सुपरस्टार… तेज प्रताप का जवाब सुन भीड़ जाएंगे दोंनो के फैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >