Bihar Dairy Project: बिहार में कृषि आधारित उद्योग (Agro Based Industry) को बढ़ावा देने के लिए मुजफ्फरपुर में एक बड़ी डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट लगने जा रही है. ओसम डेयरी (एचआर फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड) करीब 85.03 करोड़ रुपये का निवेश कर प्लांट लगाएगी. इस प्रोजेक्ट से लगभग 227 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.
प्रोजेक्ट के लिए मिल चुकी है मंजूरी
इस परियोजना को प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी से मंजूरी मिल चुकी है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने मोतीपुर क्लस्टर के डुमरिया औद्योगिक क्षेत्र में करीब 7.14 एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है. इससे प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ हो गया है.
इस प्लांट में दूध, दही, पनीर, लस्सी, मक्खन, घी, फ्लेवर्ड मिल्क और दूध से बनने वाली मिठाइयों का उत्पादन किया जाएगा. इससे डेयरी सेक्टर में वैल्यू एडिशन बढ़ेगा और किसानों को भी बेहतर बाजार मिलेगा.
क्या बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार कृषि आधारित और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है. ऐसे प्रोजेक्ट न सिर्फ रोजगार बढ़ाते हैं बल्कि किसानों से जुड़ी सप्लाई चेन को भी मजबूत करते हैं. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और तेजी से मिलने वाली मंजूरी के कारण बिहार अब इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक जगह बन रहा है. यह प्रोजेक्ट भी इसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा फायदा
इस यूनिट के लगने से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी. साथ ही फसल के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा. यह पहल राज्य में संतुलित और टिकाऊ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.
इसे भी पढ़ें: चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे नेता बने नीतीश, इस दिन दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा
बिहार के 32 जिलों में अब सीनियर IPS संभालेंगे कमान, क्राइम कंट्रोल के लिए DGP ने बनाया नया प्लान
