Bihar Suicide News: बिहार में कलेजा चीर देने वाली घटना, पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत

Bihar Suicide News: बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि दो मासूम बेटे बाल-बाल बच गए.

Bihar Suicide News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है. यहां एक पिता ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि दो छोटे बेटे बाल-बाल बच गए.

घटना रविवार रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अमरनाथ राम (40) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अमरनाथ ने अपनी तीन बेटियों- राधा कुमारी (11), राधिका (9) और शिवानी (7) को घर के अंदर फांसी पर लटका दिया. इसके बाद उन्होंने अपने दो बेटों शिवम कुमार (6) और चंदन (4) को भी फांसी लगाने की कोशिश की. हालांकि किसी तरह दोनों बच्चों की जान बच गई.

घटना के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगे दोनों बेटे

बताया जा रहा है कि फांसी लगाए जाने के बाद दोनों बेटे होश में थे और उन्होंने जोर-जोर से रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया. बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घर के अंदर का मंजर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए. आनन-फानन में बच्चों को नीचे उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई. रात होते-होते गांव में भारी भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं दोनों बचे बच्चों को इलाज और सुरक्षा के लिए निगरानी में रखा गया है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस पारिवारिक हालात, आर्थिक स्थिति और मानसिक दबाव समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है. पड़ोसियों के मुताबिक अमरनाथ राम एक सामान्य व्यक्ति थे और बच्चों के साथ उनका व्यवहार भी ठीक बताया जा रहा है, जिससे यह घटना और भी रहस्यमय बन गई है. एक ही परिवार में एक साथ चार मौतों ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही इस दर्दनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी.

Also Read: गर्म छड़ से शरीर दागा, हाथ तोड़ा, कान को काट डाला…, बिहार में फेरी वाले को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >