मां बनी हैवान! दूध पिलाने के बहाने अपने ही बच्चे को जमीन में जिंदा गाड़ा, फिर हुआ चमत्कार

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय में एक मां ने अपने ही बच्चे को जिंदा जमीन में गाड़ दिया. महिला ने बच्चे को दूध पिलाने के बहाने से लिया था. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जब दोबारा जमीन खोदी तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार से मानवता को शर्मसार को करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही बच्चे को दूध पिलाने के बहाने जमीन में जिंदा गाड़ दिया. मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो खलबली मच गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जमीन खोदी गई तो सभी हैरान रह गए. पूरी घटना बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी की है.

जमीन खोदी तो फटी रह गई आंखें

दरअसल, 9 अप्रैल को एक गर्भवती महिला जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई. इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया. रविवार को नवजात को दूध पिलाने के लिए अस्पताल के कर्मी ने नवजात को उसकी मां को दिया. इसके बाद वहां से कर्मी चला गया. इसी बीच मौका देखकर महिला ने अपने ही बच्चे को जमीन में जिंदा गाड़ दी. अस्पताल में जब नवजात की खोजबीन शुरू हुई और बच्चा गायब मिला तो अफरातफरी मच गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. जांच के दौरान दबिश बनाने पर एक मां ने अपने ही बच्चे को जीवित नवजात को जमीन में गाड़ने की बात मानी. पुलिस बिना कोई देर किए घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल जमीन को फिर से खोदा गया. जब जमीन खोदा तो पाया कि शिशु अभी जिंदा है. पुलिस ने बच्चे को बाहर निकाला.

एसआई ने क्या कहा?

मामले को लेकर एसआई गौतम कुमार ने बताया कि जिले के एक निजी अस्पताल से नवजात शिशु के गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची थी. जांच के दौरान एक महिला ने अपने ही बच्चे को जमीन में गाड़ देने की बात स्वीकारी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जमीन को खोदकर नवजात को जमीन से बाहर निकाला. बच्चा अभी जिंदा था. पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है.

ALSO READ: डॉक्टर बना हैवान! इलाज के बहाने इधर-उधर छूने की कोशिश, शोर मचाने पर भागा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >