Bihar Crime: वेलेंटाइन डे पर गुलाब देकर बनाई रील, नौकरानी के आने के बाद से बढ़ा मतभेद, कर दी हत्या

Bihar Crime: पुलिस ने कपड़ा कारोबारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जांच की है. इसमें आते और जाते पति की तस्वीर मिली है. इसके आधार पर पुलिस ने पति शिवेश चंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिला के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला नाका गली में कपड़ा कारोबारी शिवेश चंद्र सिंह की पत्नी डॉली सिंह (30) की हत्या कर दी गयी. मृतका के गले पर फंदा लगाने का निशान मिला है. उसके बाजू व आंख पर नोचने का जख्म मिला है. ससुराल के लोगों का कहना था कि डॉली बाथरूम में नहाने गयी थी. इस दौरान पांव फिसलने से फर्श पर गिरकर मौत हो गयी है. डॉली की मौत की सूचना मिलने के बाद अतरदह स्थित मायके से दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. सुबह पांच बजे से शुरू हुआ बवाल दोपहर बारह बजे तक जारी रहा.

एफएसएल की टीम भी आई

नगर डीएसपी वन सीमा देवी, काजीमोहम्मदपुर थानेदार जय प्रकाश सिंह और दारोगा साकेत कुमार शार्दुल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित परिजनों को समझा- बुझा कर मामले को शांत कराया. एफएसएल की टीम को बुलाया गया. वैज्ञानिकों ने मृतका के कमरे से लेकर बाथरूम तक साक्ष्य इकट्ठा किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया.

पोस्टमार्टम से शव आते ही आमगोला नाका के पास किया जाम

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव एसकेएमसीएच से आमगोला नाका के पास पहुंचा कि अतरदह से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. भसुर व परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. आमगोला नाका के पास एंबुलेंस लगाकर जाम कर दिया. दोबारा से डीएसपी सीमा देवी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. आक्रोशित मायके वालों को समझा- बुझा कर शांत कराया. गिरफ्तार पति से पुलिस अभिरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कराया गया है.

बदल गया था व्यवहार

पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी है कि डॉली तीन माह की गर्भवती थी . पति- पत्नी के बीच अच्छे रिश्ते थे. वेलेंटाइन डे पर गुलाब देकर दोनों ने रिल्स भी बनाई थी . लेकिन पिछले कुछ दिनों से घर में काम करने को लेकर कपड़ा कारोबारी ने मेड रखा था. नौकरानी के आने के बाद से शिवेश सिंह का डॉली के प्रति व्यवहार बदल गया. डॉली को नौकरानी से पति का चक्कर होने का शक था. इस बात को लेकर तीन दिनों से विवाद चल रहा था. आशंका है कि इसी गुस्से में पति ने डॉली की हत्या कर दी है.

हत्या का मामला लग रहा- नगर डीएसपी वन सीमा देवी

नगर डीएसपी वन सीमा देवी ने कहा कि आमगोला में महिला की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे थे. पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है. सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर पति को गिरफ्तार किया गया है. एफएसएल की टीम आकर साक्ष्य इकट्ठा की है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: लगातार 48 घंटे बिहार के 7 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >