“गंदा काम करने के लिए संपर्क करें…”, मामी ने भांजी की अश्लील फोटो की वायरल, आने लगे सैकड़ों कॉल

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में एक युवती की मामी ने आपसी विवाद की वजह से भांजी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. साथ ही कैप्शन में लिखा, गंदा काम करने के लिए इस नंबर पर संपर्क करें. अब पीड़िता को सैकड़ों अश्लील कॉल आ रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के रिश्तेदार ने ही एक युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दी है. अब पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है. पूरी घटना जिले के काजीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की है. छात्रा के पिता का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में एआइ की मदद से बेटी का फोटो एडिट करके रिश्ते की एक महिला ने ही यह घिनौनी हरकत की है. इससे पीड़िता और उसका पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है. छात्रा के पिता की ओर से दी गई शिकायत में जिस इंस्टाग्राम आइडी से फोटो और वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसको चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की गई है. आरोपी महिला पीड़िता की रिश्ते में मामी लगती है.

“गंदा काम करने के लिए संपर्क करें”

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता ने बताया कि उसके एक रिश्तेदारी की महिला से पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसी का बदला लेने के मंशे से महिला ने उसकी बेटी की तस्वीर को एआइ की मदद से एडिट करके आपत्तिजनक बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वायरल फोटो और वीडियो के साथ छात्रा और उसकी मां का नंबर डाल कर कैप्शन में लिखा है कि इस लड़की के साथ गंदा काम करने के लिए इस नंबर पर संपर्क करें. वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद छात्रा और उसकी मां के मोबाइल पर सैकड़ों अश्लील कॉल आने लगे, जिससे पूरा परिवार तनाव में है. छात्रा इस घटना से मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुकी है. वह खुद को कमरे में बंद कर ली है. बदनामी के डर से उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है. 

पड़ोसी भी दे रहे ताना

पीड़िता के मां का कहना है की अब उसे मोहल्ले वाले भी गलत बोल कर ताना दे रहे है. जिस से पूरा परिवार परेशानी से जूझ रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारी इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने इंस्टाग्राम से अश्लील कंटेंट हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आरोपी मामी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

ALSO READ: मां की ममता अपार! बेटे के इलाज के लिए मांग रही भीख, आंचल फैलाकर दर-दर भटकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >