Bihar CET-B.Ed 2026: बिहार सीईटी-बीएड-2026 की छठे चरण की काउंसेलिंग के तहत नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. छठे चरण तक प्रदेश के बीएड कॉलेजों में करीब 33 हजार अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि अब भी करीब 4,300 सीटें रिक्त हैं. बची हुई सीटों को भरने के लिए अब सातवें, आठवें और नौवें चरण की काउंसेलिंग होगी. सातवें चरण के लिए अभ्यर्थियों की सूची 20 अगस्त को जारी की जायेगी.
22 अगस्त तक लेना होगा नामांकन
सातवें चरण की काउंसेलिंग में कॉलेज आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 22 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में नामांकन ले सकेंगे. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा. कॉलेज आवंटित होने के बाद यदि अभ्यर्थी तय अवधि में नामांकन नहीं लेते हैं, तो अगले चरण में उनके नाम पर विचार नहीं किया जा सकता है.
कॉलेज आवंटित होने के बाद दोबारा मौका नहीं
काउंसेलिंग प्रक्रिया में एक बार किसी अभ्यर्थी को कॉलेज आवंटित हो जाने के बाद उसे अगले चरण में दोबारा कॉलेज आवंटन के लिए विचार नहीं किया जायेगा. इसलिए सातवें चरण में कॉलेज मिलने पर अभ्यर्थियों को उसी कॉलेज में निर्धारित अवधि के भीतर दाखिला लेना होगा.
ऑनस्पॉट नामांकन का इंतजार न करें
नोडल सेंटर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे ऑनस्पॉट नामांकन जैसे किसी अगले अवसर का इंतजार न करें. सातवें चरण में कॉलेज आवंटित होने पर समय पर नामांकन लेना जरूरी होगा. तय अवधि में दाखिला नहीं लेने पर अभ्यर्थी आगे की काउंसेलिंग प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं.
आठवें और नौवें चरण में भी मिलेगा मौका
छठे चरण के बाद करीब 4,300 सीटें रिक्त हैं. इन सीटों को भरने के लिए आठवें और नौवें चरण की काउंसेलिंग आयोजित की जायेगी. इन चरणों में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को नामांकन का अवसर मिलेगा. ऐसे में बीएड में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आने वाले चरण महत्वपूर्ण होंगे.
यह भी पढे़ं:
मुजफ्फरपुर: मेले से लौट रहे अधेड़ को घेरकर मारी गोली, हाथ के आर-पार हुई बुलेट
