Bihar Board 12th Result 2025: मुजफ्फरपुर की अनुष्का ने 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, 2nd रैंक पर जमाया कब्जा

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट (आर्ट्स) में मुजफ्फरपुर की छात्रा अनुष्का ने टॉप 3 में जगह बनाई है. उन्होंने 94.2 फीसदी अंक के साथ 2nd स्थान पर पाया है.

Bihar Board 12th Result 2025: मुजफ्फरपुर की अनुष्का कुमारी ने पूरे बिहार में इंटर की परीक्षा (आर्ट्स) में दूसरी रैंक हासिल की है. अनुष्का राज नारायण सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर की छात्रा हैं. उन्होंने Bihar Board 12th Result 2025 (आर्ट्स ) में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. कुल अंक की बात करें तो अनुष्का को 471 अंक प्राप्त हुए हैं. अनुष्का के पिता का नाम अमित कुमार है और माता का नाम रेखा कुमार है. छात्रा मुजफ्फरपुर के चंदवारा के शिवपुरी की रहने वाली हैं.

बिहार में टॉप करने के बाद घर में खुशी का माहौल

इसी कॉलेज की छात्रा हैं अनुष्का

बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट- results.biharboardonline.com पर जाना होगा. बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है.

टॉपर्स के नाम के साथ जारी की गई कई डिटेल्स

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से अंकों के साथ-साथ टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत (कुल और लिंग के अनुसार) और अन्य जानकारी बीएसईबी द्वारा घोषित की गई है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Bihar Board 12th Result 2025 Live Update: बिहार बोर्ड का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘BSEB Class 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा-अपना रोल नंबर, रोल कोड और नाम दर्ज करें.
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करने के बाद, आपका बिहार बोर्ड 12 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >