मुजफ्फरपुर: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, राजू कुमार बने मोतिहारी के एडीटीओ

परिवहन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 सहायक जिला परिवहन पदाधिकारियों (ADTO) का तबादला कर दिया है. राजू कुमार को मोतिहारी का नया ADTO नियुक्त किया गया है. यह फेरबदल उत्तर बिहार के कई जिलों को प्रभावित करेगा.

Muzaffarpur News: परिवहन विभाग ने सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ) स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में विभाग की संयुक्त सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है.

राजू कुमार को मिली मोतिहारी की जिम्मेदारी

जारी अधिसूचना के अनुसार, मुजफ्फरपुर में तैनात एडीटीओ राजू कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें मोतिहारी का एडीटीओ बनाया गया है.

उत्तर बिहार के कई जिलों में नई तैनाती

स्थानांतरण सूची के अनुसार साक्षी प्रिया को बेतिया, स्नेहा अग्रवाल को वैशाली, पल्लवी को छपरा, प्रतीक कुमार को सीतामढ़ी, रूचि प्रिया को गोपालगंज, पिंकू कुमारी को सिवान तथा नवेंदु शेखर को दरभंगा का एडीटीओ बनाया गया है.

मुख्यालय में योगदान का निर्देश

परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि स्थानांतरण आदेश से प्रभावित ऐसे पदाधिकारी, जिनका किसी अन्य स्थान पर पदस्थापन नहीं किया गया है, वे तत्काल मुख्यालय में योगदान देंगे.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक 27 जुलाई को, सावन, राशन कार्ड और पेंशन योजनाओं पर होगा मंथन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >